back to top

राजनांदगांव: मछली छीनने के विवाद और नशे में हंगामे पर पुलिस का एक्शन, तीन गिरफ्तार…

राजनांदगांव। शहर में शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Advertisements


पुलिस के अनुसार पहली घटना लखोली स्थित सरेखिन तालाब की है, जहां मछली पकड़ने के दौरान जबरन मछली छीनने के प्रयास की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। समझाइश देने के बावजूद वासुदेव उर्फ ओमू वैष्णव और अजय वर्मा उर्फ अज्जू पुलिस से गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। दोनों के नहीं मानने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

वहीं दूसरी घटना ग्राम कन्हारपुरी की है, जहां नशे की हालत में लोगों से गाली-गलौज और हंगामा करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर मन्नूराम निषाद भी आक्रोशित होकर हो-हल्ला करने और मारपीट पर आमादा हो गया। क्षेत्र में शांति भंग होने की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।


तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई करते हुए धारा 126 एवं 135(3) के अंतर्गत कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री के.पी. मरकाम के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में की गई।


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट तथा अन्य मामलों में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page