back to top

राजनांदगांव : मतदान दिवस पर उपयोग में आने वाली ईव्हीएम मशीनों का कमीशनिंग किया गया, कलेक्टर ने कमीशनिंग कार्य का किया मुआयना…

राजनांदगांव 01 अप्रैल 2022। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने बीज निगम कार्यालय पहुंचकर ईव्हीएम मशीनों का कमीशनिंग कार्य का मुआयना किया। कमीशनिंग कार्य में लगे अधिकारियों को उन्होंने आवश्यक सुझाव व मार्गदर्शन दिया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य के अबाधित एवं सुचारू रूप से संपादन के लिए कमीशनिंग कार्य का पूर्ण गुणवत्तापूर्वक किया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को कमीशनिंग के दौरान उचित ढंग से सिलिंग करने कहा। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 उप निर्वाचन के अंतर्गत 12 अप्रैल को मतदान कार्य किया जाएगा। इसके लिए उपयोग में आने वाली ईव्हीएम मशीनों का कमीशनिंग कार्य बीज निगम कार्यालय राजनांदगांव में किया गया।

इनमें बैलेट यूनिट, कन्ट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट मशीन का कमीशनिंग किया गया। उल्लेखनीय है कि खैरागढ़ विधानसभा में 291 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। निर्धारित मतदान केन्द्र के साथ ही 10 प्रतिशत आरक्षित रखते हुए कमीशनिंग किया गया है। इन मशीनों का उपयोग 12 अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस पर किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ एवं रिटर्निंग अधिकारी लोकेश चंद्राकर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय उपस्थित थीं।

Advertisements

You cannot copy content of this page