back to top

राजनांदगांव : मध्यप्रदेश राज्य के किसानों ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव का भ्रमण…

– किसानों को उन्नत कृषि तकनीकी एवं फसलों की विभिन्न किस्मों की उत्पादन तकनीकी के संबंध में दी गई जानकारी

Advertisements
राजनांदगांव 09 फरवरी 2024। मध्यप्रदेश राज्य के शहडोल एवं डिंडोरी जिले के करंजिया, डिंडोरी, बजाग एवं अमरपुर विकासखण्ड के लगभग 100 बड़े एवं मध्यम वर्गीय कृषकों ने 8 एवं 9 फरवरी को कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव का भ्रमण किया। मध्यप्रदेश राज्य के किसानों ने छत्तीसगढ़ राज्य में उन्नत कृषि तकनीकी एवं फसलों की विभिन्न किस्मों की उत्पादन तकनीकी का जायजा लिया। 

कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा के मार्गदर्शन में सर्वप्रथम कृषि विज्ञान केन्द्र में सभी किसानों का स्वागत किया गया। वैज्ञानिक मृदा विज्ञान श्रीमती अंजली घृतलहरे ने किसानों को प्राकृतिक खेती जीवामृत, बीजामृत के बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की।

 वैज्ञानिक कृषि अभियांत्रिकी डॉ. अतुल डांगे द्वारा सीड् हब एवं सीड् ग्रेडिंग मशीन के बारे में जानकारी दी गई। वैज्ञानिक सस्य विज्ञान श्री मनीष कुमार सिंह द्वारा जैविक खेती के महत्वों को बताया गया। वैज्ञानिक मौसम विज्ञान श्रीमती सुरभि जैन  द्वारा कृषि में मौसम को प्रभावित करने वाले विभिन्न तत्वों के बारे में जानकारी दी गई। वैज्ञानिक कृषि विस्तार डॉ. योगेंद्र श्रीवास ने लघु धान्य फसलों व कार्यक्रम सहायक पौधरोग श्री जितेंद्र कुमार मेश्राम द्वारा ऑयस्टर मशरूम उत्पादन तकनीक की जानकारी प्रदान की गई।

 साथ ही प्रक्षेत्र प्रबंधक श्री आशीष शुक्ला द्वारा प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया जिसमें प्रक्षेत्र की विभिन्न इकाईयां जैसे कि मौसम वेद्यशाला, सीड् ग्रेडिंग, मशरूम, मुर्गी  पालन, मछली पालन, वर्मी खाद इकाई व बीज उत्पादन की विस्तृत जानकारी दी गई।
Advertisements

You cannot copy content of this page