back to top

राजनांदगांव : मवेशी धर-पकड अभियान जारी…

नंदई चौक, कुॅआ चौक, इंदिरा नगर,कमला कालेज चौक, रामकृष्ण नगर, हाईवे रोड से
आज पकड़े 12 मवेशी

Advertisements

राजनांदगांव 27 जुलाई। घुमंतु मवेशियों की धर पकड के तहत नगर निगम की टीम शहर के प्रमुख चौक चौराहो में घुमन्तु एवं बैठे मवेशियों को प्रतिदिन पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। इसी कडी में आज शहर के प्रमुख मार्गो व चौक चौराहो से 12 घुमन्तु मवेशियों की धर-पकड की गयी। उल्लेखनीय है कि कई पशु मालिकों द्वारा अपने मवेशियों को खुला छोड देते है,

जिससे मवेशी चौक चौराहों में घुमते एवं बैठे रहते है, जिससे यातायात बाधित होती है एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, जो आमजनों के साथ ही पशुओ के लिये भी खतरनाक है। इस संबंध में जिलाधीश महोदय श्री संजय अग्रवाल ने निर्देश दिये थे और आज कलेक्टर द्वारा निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता तथा उपायुक्त श्री मोबिन अली, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके व स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा के साथ मवेशी धरपकड अभियान का जायजा लिया गया।


नगर निगम आयुक्त श्री गुप्ता ने घुमन्तु मवेशियांे को पकड़ने टीम गठित किये है, गठित टीम चौक चौराहो से घुमन्तु मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। इसी कडी में आज प्रमुख मार्गो व चौक चौराहो नंदई, कुॅआ चौक, इंदिरा नगर, कमला कालेज चौक, रामकृष्ण नगर तथा हाईवे रोड से घुमन्तु मवेशियों की धर-पकड के तहत 12 घुमन्तु एवं बैठे मवेशियों को पकड़ा गया। मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस में रखा जाता है एवं उन्हंे छोडने पर 570-570 रूपये संबंधित से अर्थदण्ड लेकर मवेशी छोडा जाता है।

एक सप्ताह में शहर के विभिन्न चौक चौराहों से 29 मवेशी पकडे गये थे।
आयुक्त श्री गुप्ता ने दुर्घटना से बचने मवेशी मालिक अपने जानवर को निर्धारित स्थल में बांध कर रखने तथा चौक-चौराहों व सड़कों पर घुमने पशुओं को खुला न छो़डने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चौक-चौराहों व सड़कों पर खुला घुमते पाये जाने पर पशुओं को नगर निगम के अमला द्वारा पकड़कर कांजी हाऊस में बंद कर नियमानुसार शुल्क व जुर्माना भुगतान करने के उपरांत ही मुक्त कर संबंधित पशु पालकों को सौपा जायेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page