back to top

राजनांदगांव: महंगाई की मार से आम जनता का हाल बेहाल-मुस्तफा जोया…

राजनांदगांव, 14 जुलाई 2021- राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आसमान छूती महंगाई और पेट्रोल-डीजल व गैस के कीमतों पर अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी चन्दन यादव की अगुवाई में
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व खनिज विकास निगम के अध्यक्ष माननीय गिरीश देवांगन की उपस्थिति में प्रदेश महासचिव व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अरूण सिसोदिया के मागदर्शन में एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा जी के नेतृत्व में सायकल रैली निकाली गई

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री मुस्तफा जोया ने बताया जय स्तम्भ चौक से इमाम चौक गुरु नानक चौक मानव मंदिर चौक से इंदिरा नगर नंदई कुंवा चौक मस्जिद चौक, भारतमाता चौक, आजाद चौक गुड़ाखू लाइन से जी ई रोड होते हुए गंज लाइन से लखोली तक महंगाई के विरोध में नारो के साथ कांग्रेस के पदाधिकारीगण कार्यकर्त्ता व आम जनता के साथ साइकिल रैली निकाली गई

Advertisements

You cannot copy content of this page