back to top

राजनांदगांव : महतारी वंदन योजना के लिए शादी का प्रमाण पत्र जरूरी नहीं निरासित पेंशनधारियों को भी योजना का लाभ मिलेगा – शिव वर्मा…

राजनंदगांव। जिला निराश्रित पेंशन के अध्यक्ष शिव वर्मा ने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए शादी के प्रमाण पत्र जरूरी नहीं निरासित पेंशनधारियों को भी योजना का लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि मोदी गारंटी योजना के अंतर्गत विवाहित महिला तथा 21 वर्ष के ऊपर विधवा प्रत्यायिकता तथा पेंशनधारियों को भी इसका लाभ भाजपा की सरकार ने देने का निर्णय लिया है।

Advertisements

इस निर्णय से महिलाओं में भारी उत्साह है इस योजना को लेकर कांग्रेस द्वारा भ्रमित प्रचार प्रसार कर रहे हैं उससे लोगों को बचाने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ फरेब की राजनीति किया है जिसका परिणाम आज आप सबके सामने हैं

एक तरफ भाई भतीजा बाद परिवारवाद तथा अपने आप को किसान हित ऐसी नौजवानों की चिंता करने वाले ऐसे कांग्रेस की सरकार सिर्फ 5 साल इस छत्तीसगढ़ को पीछे धकेल दिया है। गडबो नवा छत्तीसगढ़ के सपना दिखाकर छत्तीसगढ़ के जनता के साथ सिर्फ मजाक किया है। भाजपा अपनी घोषणा पत्र में मोदी गारंटी योजना के अंतर्गत सभी विवाहित महिलाओं को ₹1000 प्रति महीना तथा साल में 12000 देने का जो वादा किया था आज वह वादा पूरा करने जा रहे हैं।


श्री वर्मा ने आगे कहा कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिलेगा फॉर्म भरते समय हितग्राही ध्यान रखें सभी दस्तावेज उसमें आवश्यक लगे विधवा महिलाओं को पति का मृत्यु प्रमाण पत्र देना होगा तथा परित्यक्ता महिला को पार्षद के द्वारा परित्याग होने का पत्र दिया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page