
छठ पर्व एवं मोहारा मेला की तैयारी
मोहारा मेला स्थल निरीक्षण कर महापौर ने आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा
राजनांदगांव 10 नवम्बर। छठ पर्व एवं मोहारा मेला को ध्यान में रखते हुये महापौर श्री मधुसूदन यादव व निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने शहर में साफ सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने, के साथ साथ मोती तालाब व चिखली तालाब के अलावा अन्य तालाबों के आस पास साफ सफाई करने, दवा का छिडकाव करने, विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये। वही मोहारा मेला स्थल निरीक्षण के दौरान महापौर ने मेला स्थल में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के प्रभारी सदस्य श्री आलोक श्रोती, पार्षद श्री चन्द्रकृत साहू उपस्थित थे।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी छठ पर्व के अवसर पर मोती तालाब एवं चिखली तालाब में तीन दिनो तक पूजा कर त्योहार मनाया जावेगा। छठ पर्व के पूर्व दोनो तालाबो में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने महापौर श्री यादव एवं आयुक्त श्री मरकाम ने आज मोती तालाब का निरीक्षण किया। महापौर श्री यादव ने स्वास्थ्य एवं तकनीकि अधिकारी से कहा कि तालाब के किनारे सम्पूर्ण घाट की साफ सफाई करे, किनारे लगे कटिली झाडिया काट डस्टबिन रखे एवं दवाई का छिडकाव कर चुना लाईन डाले। उन्होंने आस पास पर्याप्त विद्युत व्यवस्था करने के अलावा तालाब मार्ग को दुरूस्त करने कहा। साथ ही तालाब में किनारे पूजन सामाग्री विसर्जित करने जाली लगावे ताकि तालाब में फूल पान न फैले। आयुक्त ने कहा कि सभी कर्मचारी त्योहार तक नियमित रूप से मोती तालाब एवं चिखली तालाब के किनारे सफाई करना सुनिश्चित करेगे। तालाब के पास लगे लाईटे भी प्रतिदिन जले इसका भी विशेष ध्यान रख जाए। इसके अलावा त्योहार में शहर में भी साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण की कडी में मोहारा मेला स्थल का भी जायजा लिया गया। इस अवसर पर महापौर श्री यादव ने मेला स्थल में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदी किनारे पचरी का गाद निकाल सफाई करे, साथ ही सम्पूर्ण मेला स्थल की सफाई कर कटीली झाडिया काट मैदान समतल करने निर्देशित किए। इसी प्रकार नदी के मोहारा एंव हल्दी घाट की सफाई कर पुन्नी स्नान के दौरान महिलाओ के लिए अस्थाई चेजिंग रूम बनाने कहा। उन्होंने शौचालय की आवश्यक मरम्मत कर साफ सफाई करने तथा विद्युत व पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा।
आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि पानी, बिजली, सफाई की समुचित व्यवस्था करने के साथ साथ मेला स्थल में नदी की ओर आवश्यक सुरक्षात्मक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा दुकान लगाने वालो के लिए पसरा लगाने ले आउट प्लान करे, जिससे सभी पसरा व्यवस्थित तरीके से लग सके। सुगम आवागमन के साथ साथ आपातकालीन वाहन के आने जाने में परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के.रामटेके, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, प्र.उप अभियंता श्री चिरांग मेश्राम, स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव, सह उद्यान प्रभारी श्री दिलीप गिरी आदि उपस्थित थे।









































