back to top

राजनांदगांव : महापौर एवं पार्षद ने 51 बुर्जगो व 71 महिलाओे का किया सम्मान…

नव वर्ष पर मोहारा में वार्ड पार्षद द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

Advertisements

राजनांदगांव 2 जनवरी। नव वर्ष 2024 के प्रथम दिन वार्ड नं. 47 मोहारा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं वार्ड की पार्षद श्रीमती सरिता अवधेश प्रजापति ने वार्ड के 71 महिलाओं को कुकर देकर तथा 51 बुर्जुगों का साल श्रीफल से सम्मान किया।

कार्यक्रम में महापौर का वार्ड के पूर्व पार्षद श्री अवधेष प्रजापति सहित मकसुदन सिन्हा, उत्तम मिश्रा, लक्ष्मण प्रजापति, प्रकाश मिश्रा, पुष्पेन्द्र रजक,शिव प्रजापति,मोना यादव,श्वेता शर्मा,धानी प्रजापति, टिकेश्वरी साहू ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।


इस अवसर पर महापौर श्रीमती देशमुख ने वार्डवासियों को नव वर्ष की बधाई देते हुये कहा कि आज साल के पहले दिन वृद्धजनों एवं महिलाओं का सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, साल की शुरूवात में ही अच्छे एवं शुभ काम करने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि मोहारा वार्ड में पूर्व पार्षद श्री अवधेष प्रजापति ने अपने कार्यकाल से इस पावन कार्यक्रम की शुरूवात की थी जो लगातार चलता आ रहा है और इस बार सम्मान समारोह का नवॉ वर्ष है। यह पार्षद एवं पूर्व पार्षद की अच्छी सोच का परिचायक है, इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिये मैं उनको बधाई देने के साथ साथ धन्यवाद देती हूॅ। उन्होंने कहा कि पार्षद का काम वार्ड में विकास कार्य कराने के साथ साथ वार्ड की समस्या का समाधान करना है,

लेकिन इस वार्ड के पार्षद ने वार्डवासियों का प्रतिवर्ष सम्मान करने का जो बीड़ा उठाया है यह अत्यंत सराहनीय कार्य है। पार्षद श्रीमती सरिता अवधेष प्रजापति ने भी अपने उद्बोधन में नव वर्ष की बधाई दी तथा महापौर का उपस्थिति के लिये आभार व्यक्त करते हुये इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page