back to top

राजनांदगांव : राम चंद जी की चरण पादुका की भव्य शोभायात्रा का महापौर ने स्वागत अभिनंदन कर की पूजा अर्चना…


चरण पादुका की पूजा अर्चना किये

Advertisements

राजनांदगांव 2 जनवरी। श्रीलंका के सीता माता मंदिर से आयोध्या के लिये निकाली चरण पादुका यात्रा का राजनांदगांव आगमन हुआ, चरण पादुका का भव्य शोभायात्रा शहर में निकाली गयी जिसका महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने पार्षदों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ अपने निवास कार्यालय रामाधीन मार्ग में स्वागत अभिनंदन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने शोभयात्रा का पुष्प से स्वागत कर चरण पादुका का पूजा अर्चना कर दीप आरती किये तथा साथ में आये हुये श्री मलय बैनर्जी एवं सभी राम भक्तों का पुष्प माला से स्वागत अभिनंदन किये।


महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि भगवान श्री राम का ननिहाल हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश है, यहॉ पर प्रभु श्री राम अपना बचपन गुजारे है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका से 15 दिसम्बर से निकली चरण पादुका शोभायात्रा 8 राज्यों से होते हुये आयोध्या पहुचेगी।

जिसे 22 जनवरी को आयोध्या के श्रीराम मंदिर में स्थापित किया जायेगा। कल संस्कारधानी राजनांदगांव में चरण पादुका शोभायात्रा का आगमन हुआ जिसका आज शहर में भव्य शोभायात्रा के साथ स्वागत अभिनंदन एवं पूजन किया जा रहा है। हमारा सौभाग्य है कि हमे भी चरण पादुका का पूजा करने का अवसर प्राप्त हुआ।


इस अवसर पर पूर्व महापौर श्री सुदेश देशमुख सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री संतोष पिल्ले, विनय झा, सतीश मसीह, श्रीमती दुलारी बाई साहू, जिला योजना समिति के सदस्य श्री सिद्धार्थ डोंगरे व श्री अमीन हुद्दा, पार्षद श्री अरविन्द वर्मा व श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे, पूर्व पार्षद श्रीमती शारदा तिवारी,

श्रीमती माया शर्मा, रूपेश दुबे, श्री जितेन्द्र शर्मा व श्री अवधेश प्रजापति, पूर्व नामांकित पार्षद श्री झम्मन देवांगन, श्री प्रभात गुप्ता व श्रीमती प्रतिमा बंजारे के अलावा सर्वश्री जयनारायण सिंह, विरेन्द्र सिंह चौहान, राजू डागा, संजय रिजवानी, अमित खण्डेलवाल, अभिमन्यु मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों ने शोभायात्रा का स्वागत कर चरण पादुका की पूजा की।

Advertisements

You cannot copy content of this page