back to top

राजनांदगांव: महापौर द्वारा कौरिनभाठा में सरयुपारी ब्राम्हण समाज भवन निर्माण का भूमिपूजन…

राजनांदगांव 17 सितम्बर। वार्डाे में कराये जा रहे विकास कार्याे के तहत नगर निगम द्वारा कौरिनभाठा वार्ड नं. 45 स्थित महिला आदिवासी छात्रावास के पास महापौर निधि अंतर्गत 5.00 लाख रूपये की लागत से सरयुपारी ब्राम्हण समाज भवन निर्माण का महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा वार्ड में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया गया।

Advertisements

कार्यक्रम में लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य मधुकर वंजारी, वार्ड के पार्षद गगन आईच, पार्षद श्रीमती दुलारी बाई साहू व महेश साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यर्क्रम के प्रारंभ में सरयुपारी ब्राम्हण समाज के पदाधिकारियों ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा महिला आदिवासी छात्रावास के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि समाज की मांग पर महापौर निधि से सामुदायिक भवन निर्माण कराया जा रहा है। जिसके लिये आज ढोल ग्यारस के शुभ अवसर पर भूमिपूजन किया जा रहा है। जिसका अतिशीघ्र निर्माण कराया जायेगा। भवन बनने से समाज के बैठक एवं आयोजनों के लिये बाहर जाना नहीं पडेंगा। उन्होंने कहा कि समाज के पदाधिकारी समाज के गरीब परिवारों को उपर उठाने में योगदान दे तभी समाज की सार्थकता है। इस अवसर पर उप अभियंता श्री हरिशंकर वर्मा सहित सरयुपारी ब्राम्हण समाज के लोग उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page