back to top

राजनांदगांव: महापौर द्वारा इंदिरा सरोवर तालाब के समीप सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन संपन्न…

राजनांदगांव 1 जून2021 । वार्डाे में मूलभूत सुविधा के साथ साथ विकास कार्य कराने की कडी में वार्डवासियों की सुविधा के लिये नगर निगम द्वारा विकास कार्य किया जा रहा है।

इसी कडी में आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा विधायक निधि से 05 लाख रूपये की लागत से वार्ड नं. 28 इंदिरा सरोहर के समीप सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन पूजा अर्चना कर गैती चलाकर किया गया।

इस अवसर पर नेताप्रतिपक्ष किशुन यदु, महपौर परिषद के प्रभारी सदस्य मधुकर वंजारी, गणेश पवार, विनय झा, वार्ड पार्षद रानू जैन, पार्षद शरद पटेल व ऋषि शास्त्री विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में वार्ड के अभिषेक सेन, प्रफुल श्रीवास्तव, राजीव जैन, बलराम जैन, अलीम कुरेशी द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड कर, गैती चलाकर भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि नगर निगम द्वारा वार्डो में मूलभूत सुविधा बिजली पानी सडक उपलब्ध कराने के साथ साथ वार्डवासियों एवं सामाजिक बंधुओं की सुविधा को ध्यान मे रखते हुये सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाता है। इसी कडी में आज इंदिरा सरोह तालाब के समीप समुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया।

भवन निर्माण होने से वार्ड के लोगों को सुख दुख सहित अन्य आयोजनों के लिये एक अच्छा स्थान मिल जायेगा और उन्हें बाहर आयोजन नहीं कराना पडेगा। इस अवसर पर सहायक अभियंता संदीप तिवारी व उप अभियंता दीपक महला सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page