back to top

राजनांदगांव : महापौर ने किया वार्ड नं. 29 में रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन…

राजनांदगांव 30 दिसम्बर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा आज वार्ड नं. 29 मठपारा में अधोसंरचना मद अंतर्गत 07 लाख रूपये की लागत से रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया गया।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण मधुकर वंजारी,सतीश मसीह,विनय झा, गणेश पवार,वार्ड पार्षद श्रीमती उत्तरा अरूण दामले,पार्षद मणिभास्कर गुप्ता, शरद पटेल, विजय राय, गगन आईच, अरूण देवांगन, पार्षद प्रतिनिधि राजेश यादव, आशीष डोंगरे, सेवक उईके, अवधेश प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में वार्ड के धनसिंग सिन्हा, किशन कुटारे, रामनाथ यादव, लखन बघेल, विनोद यादव, सोनू यादव, अंगद यादव, धनया कोर्राम, रेखा शर्मा, सुमित्रा तिवारी, मनटोरा, कनक दामले द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा रोड व नाली निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड कर, गैती चलाकर भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि शासन द्वारा स्वीकृत राशि से शहर के 51 वार्डो में विकास कार्य कराये जा रहे है, इसी कडी में आज इस वार्ड के मठपारा में रोड एवं नाली निर्माण कराने भूमिपूजन किया जा रहा हैै। उक्त कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ कराया जायेगा। इसी प्रकार अन्य विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर वार्ड में कराये जायेगें। इस अवसर पर उप अभियंता हरिशंकर वर्मा सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page