back to top

राजनांदगांव : महापौर ने किया मोहारा मेला स्थल में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण…

श्रमिक बढ़ाकर कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के दिये निर्देश

Advertisements

राजनांदगांव 3 फरवरी। नगर निगम द्वारा मोहारा मेला स्थल में मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत विकास कार्य एवं सौदर्यीकरण कराया जा रहा है, जिसका आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी लेकर श्रमिक बढ़ाकर कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश तकनीकि अधिकरियों को दिये।


मोहारा मेेला स्थल में चल रहे निर्माण कार्य का पूर्व पार्षद श्री अवधेष प्रजापति के साथ जायजा लेकर महापौर श्रीमती देशमुख अब तक के कार्यो की प्रगति की जानकारी ली। प्र.सहायक अभियंता सुश्री पिंकी खाती व उप अभियंता श्री तिलक राज धु्रव ने जानकारी दी कि मंच व शौचालय निर्माण कार्य किया जा रहा है, हाई मास्क लाईट लगायी गयी है, शेष कार्य निर्माणाधीन है।

महापौर श्रीमती देशमुख ने अधिकारियों से कहा कि कार्य में प्रगति लाने श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जावे, जिससे समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण हो सके ताकि इस वर्ष के मोहारा मेला में नागरिकों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि नागरिकों की मांग पर मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत 2 करोड रूपये की लागत से मोहारा मेला स्थल में विकास कार्य कराया जा रहा है,

जिससे मेला स्थल में सीमेन्ट कांक्रिटिंग रोड़, इंटरलॉकिंग, मंच,प्रवेश द्वार, शौचालय, निर्माण के अलावा विद्युतीकरण कर सौन्दर्यीकरण किया जाना है। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रतिदिन कार्य का निरीक्षण करे, ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ कार्य करने निर्देशित करे। समय समय पर कार्य की प्रगति से उच्च अधिकारियों को अवगत करावे।

Advertisements

You cannot copy content of this page