back to top

राजनांदगांव : महापौर ने दी तीजा एवं गणेश चतुर्थी की बधाई…

राजनांदगांव 29 अगस्त। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने नगर की महिलाओें को तीजा की बधाई दी साथ ही गणेश चतुर्थी की नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुये गणेश पर्व को भक्ति भाव एवं उमंग व उल्लास के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने तीजा पर अपने शुभकामना संदेश मंे कहा कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक त्यौहार तीजा में महिलाएं निर्जला उपवास कर भगवान शंकर पार्वती की पूजा कर अपने पति के दीर्धायु होने की कामना करती है।

Advertisements

साथ ही तीजा व्रत रखने से महिलाओं को सौभाग्य के साथ साथ सुख समृद्धि की प्राप्ति होेती है। इसके अलावा परिवार में भी बरकत आती है। उन्होंने कहा कि तीजा पर्व ऐसा पारंपरिक त्यौहार है जिसमें महिलाये अपने मायके आकर माता पिता, भाई के घर यह त्यौहार मनाते है। तीजा के दिन निजला व्रत रख शंकर पार्वती की पूजा कर चतुर्थी के दिन उपवास तोडते है। उन्हांेने बताया कि तीजा के इस महत्व को देखते हुये छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री ने इस दिन अवकाश भी दिया है, ताकि महिलाये उमंग एवं उल्लास से इस त्यौहार को मना सके। उन्होंने पुनः महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं दी है।


महापौर श्रीमती देशमुख ने गणेश पर्व की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि भगवान श्री गणेश भोले भाले एवं सादगी के प्रतीक है। इनकी भक्ति के कारण इन्हें प्रथम पूजे जाने का वरदान प्राप्त हुआ था। इसीलिये किसी भी धार्मिक पूजा पाठ एवं शुभकार्य के पहले भगवान श्री गणेश की पूजा अराधना की जाती है। उन्होंने कहा कि गणेश पर्व बहुत उत्साह से मनाया जाता है, जहॉ बडे छोटे समितियों द्वारा बडी बडी प्रतिमा स्थापना सार्वजनिक तौर पर की जाती है। वही घर घर प्रतिमा स्थापना कर सुख समृद्धि की कामना की जाती है। उन्होंने तीजा एवं गणेश पर्व की पुनः शुभकामना देते हुये नागरिकों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page