back to top

राजनांदगांव : साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 10 अगस्त से 6 सितम्बर 2022 तक प्रातः 11 से 3 बजे तक वार्डो में शिविर…

1 सितम्बर को वार्ड नं. 20,21 व 22 में, 2 सितम्बर को वार्ड नं. 24,25 व 26 में एवं 3 सितम्बर को वार्ड नं. 27,28,29 व 30 मेे शिविर

Advertisements

राजनांदगांव 29 अगस्त। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 10 अगस्त से 6 सितम्बर 2022 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 1 सितम्बर को रविदास वार्ड नं. 20 व मेडिकल वार्ड नं. 21 के लिये पेण्ड्री स्कूल में व रेवाडीह आशानगर वार्ड नं. 22 के लिये रेवाडीह स्कूल मेें, 2 सितम्बर को गुरू गोविन्द सिंह वार्ड नं. 24 के लिये सिंधु धर्मशाला लालबाग में, शीतलामाता वार्ड नं. 25 के लिये पुत्रीशाला स्कूल में व सूर्यमुखी वार्ड नं. 26 के लिये गुड़ाखू लाईन औषधालय में एंव 3 सितम्बर को सुभाष वार्ड नं. 27 व तिलक वार्ड नं. 28 के लिये कन्या प्राथमिक शाला भरकापारा में, विवेकानंद वार्ड नं. 29 के लिये मठपारा सामुदायिक भवन में व कैलाश वार्ड नं. 30 के लिये पार्षद कार्यालय कैलाश नगर में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा।

निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page