back to top

राजनांदगांव : महापौर ने दी लोहड़ी व मकर संक्राति पर्व की बधाई…

राजनांदगांव 13 जनवरी। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने लोहडी व मकर संक्राति पर्व की नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए नागरिकों के जीवन में समृद्धि व खुशहाली की कामना की है।

Advertisements

अपने शुभकामना संदेश में महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि लोहड़ी पर्व ऋतु परिर्वतन के साथ नई फसल आने की खुशी के साथ शुरू होने वाले इस पर्व मेें किसान-धरती और ईश्वर के प्रति अच्छी फसल के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते है।

उन्होंने आगे कहा कि मकर संक्राति का पर्व इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है और दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाता है। यह पर्व दान,स्नान और यज्ञ का पर्व है और तिल-गुड़ के प्रसाद का विधान है।


निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता,नेताप्रतिपक्ष श्री किशुन यादव, आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी,महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर बंजारी, सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, विनय झा, गणेश पवार,

श्रीमती दुलारी बाई साहू, राजा तिवारी, श्रीमती बैना बाई टुराहाटे, राजेश गुप्ता,अपील समिति के सदस्यों श्रीमती शकीला बेगम, श्रीमती मधु बैद, श्री ऋषि शास्त्री,जिला योजना समिति के सदस्य श्री सिद्धार्थ डोंगरे व श्री अमीन हुड्डा, पार्षदों व नामांकित पार्षदों ने भी नागरिकों को लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व पर अपनी शुभकामनाएं दी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page