back to top

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 के राज्य स्तरी खेल में 18 से 40 आयु वर्ग महिला कबड्डी में नगर निगम की टीम प्रथम, महापौर, आयुक्त व निगम पदाधिकारियों ने दी बधाई…

राजनांदगांव 13 जनवरी। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, छत्तीसगढ शासन द्वारा विभिन्न स्तर पर छत्तीसगढिया ओलंपिक का आयोजन 6 अक्टूबर 2022 से किया गया। ओलंपिक खेल 6 स्तर पर आयोजित किया गया, जिनमें राजीव युवा मितन क्लब, विकास खण्ड/नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला स्तर,संभाग स्तर व राज्य स्तर पर खेल आयोजित किये गये।

Advertisements

ओलंपिक खेल में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों व खिलाडीयों ने छत्तीसगढ के पारंपरिक खेल गिल्ली डंड, पिट्टूल, संखली, लंगडी दौड, खो-खो, कबड्डी, रस्साकसी, बाटी, बिल्लस, फुगडी, दौड, भवरा, गैडी दौड एवं लंबी कुद में हिस्सा लेकर बढ-चढ कर प्रदर्शन किया। विभिन्न स्तर पर आयोजित खेलों में नगर निगम की टीम ने खेल का प्रदर्शन किया और राज्य स्तर पर आयोजित ओलंपिक खेलों में नगर निगम की टीम 18 से 40 आयु वर्ग में महिलाओं ने कबड्डी खेल में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्कारधानी का गौरव बढ़ाया।

कबड्डी मे प्रथम स्थान प्राप्त करने पर महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख, आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता सहित पार्षदों नामांकित पार्षदों ने विजयी खिलाडियों को बधाई एवं शुभकामनाए दिये है।


महापौर श्रीमती देशमुख ने बधाई देते हुयें कहा कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा छत्तीसगढिया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया,

जिसका अच्छा प्रतिसात मिला और छत्तीसगढ के पारंपरिक खेल जैसे खो खो, कबड्डी, बिल्लस, भौरा, बाटी आदि खेल जो विलुप्त हो गये थे, उसमें लोगों ने उत्साह से भाग लिया और छत्तीसगढिया आंलोपिक में अपनी पहचान बनायी।

उन्होंने कहा कि विभिन्न स्तर पर आयोजित ओलंपिक खेल में नगर निगम की टीम ने भी भाग लिया और सभी स्तर में विजयी होकर 18 से 40 आयु वर्ग के कबड्डी प्रतियोगिता में महिलाओ ंने खेल का अच्छा प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्कारधानी का नाम रोशन किया है। उन्होंने विजयी टीम को बधाई देते हुये इस प्रकार के आयोजन के लिये मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी का भी आभार व्यक्त किया है।


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने नगर निगम के महिला टीम को कबड्डी खेल में राज्य स्तर पर आयोजित ओलंपिक खेल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई देते हुये कहा कि निगम की टीम ने सभी स्तरों पर आयोजित खेल में अच्छा प्रदर्शन कर विजयी होकर राज्य स्तरीय खेल में भी परचम लहराया है। उन्होनंे प्रदेश के अलावा देश स्तर पर आयोजित खेल में अच्छे खेल का प्रदर्शन कर नगर सहित प्रदेश का नाम रोशन करने सभी महिला खिलाडियों को शुभकामनाएं दी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page