back to top

राजनांदगांव : महापौर ने दी हिन्दू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं…

राजनांदगांव । महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने हिन्दू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर वासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि जहॉ नवरात्रि हमे माता की अराधना व उपासना का संदेश देती है वही गुडीपडवा एवं बैसाखी त्यौहार हमारी शानदार सांस्कृतिक विरासत पर जोर देते है और सामाजिक सद्भाव व अखंडता को बढ़ावा देने की दिशा में काफी योगदान करते है तथा चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन से हिन्दू नव वर्ष का भी शुभारंभ होता है

Advertisements

और नवरात्रि में नव दिनोें तक माता की अराधना की जाती है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि एवं इस हिन्दू नव वर्ष में मातारानी सभी नागरिकों के जीवन में खुशीया भर दे तथा नागरिकों के मंगलमय जीवन की कामना की है।


निगम अध्यक्ष श्री हरिनाराण पप्पू धकेता,निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी,नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर बंजारी, सतीश मसीह, गणेश पवार, श्रीमती दुलारी बाई साहू, राजा तिवारी, श्रीमती बैना बाई टुरहाटे, संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, विनय झा, राजेश गुप्ता चम्पू,वरिष्ट सभापति श्री अब्दुल समद खान,कनिष्ट सभापति गामेन्द्र नेताम अपील समिति के सदस्यों श्रीमती शकीला बेगम,

श्रीमती मधु बैद, श्री ऋषि शास्त्री,जिला योजना समिति के सदस्य श्री सिद्धार्थ डोंगरे व श्री अमीन हुड्डा एवं पार्षदों व नामांकित पार्षदों ने नागरिकों को गुडीपडवा, बैसाखी व हिन्दू नव वर्ष, चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हमारी हजारो वर्ष पुरानी भारतीय संस्कृति के त्यौहारों को मनाकर अपने जीवन में खुशहाली लाना है।

Advertisements

You cannot copy content of this page