back to top

राजनांदगांव : 2 दुकानों का प्रीमियम जमा नहीं करने पर निगम ने की सील…

राजनांदगांव 21 मार्च। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली में कडाई बरतते हुये प्रतिदिन दुकाने सील करने की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही सम्पत्तिकर, जलकर, समेकितकर के बडे बकायादारों का नल विच्छेदनकर कुर्की हेतु अंतिम नोटिस जारी किया गया है। दुकाने सील करने की कडी मंे टाका घर व्यवसायिक परिसारर की 2 दुकानों का प्रीमियम जमा नहीं करने पर ताला जडने की कार्यवाही की गयी।

Advertisements


वित्तीय वर्ष समाप्ति के अंतिम माह में लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली के लिये निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, राजस्व विभाग की प्रतिदिन मानिटरिंग कर रहे है और कार्यवाही के निर्देश दे रहे है। निर्देश पर उपायुक्त श्री सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में निगम का अमला दुकानें सील करने एवं नल विच्छेदन की कार्यवाही कर रही है, दुकाने सील करने की कडी में आज टाका घर व्यवसायिक परिसर के दुकानदारों द्वारा प्रीमियम राशि जमा नही करने पर दुकान क्रं. 3 आबंटित श्री अरूण कुमार एवं दुकान क्रं. 4 आबंटित श्री कन्हैया तलरेजा मेें ताला जड़कर सील करने की कार्यवाही की गयी। साथ ही पूर्व में ताला बंदी की गयी दुकानों की आबंटन निरस्त करने की कार्यवाही की जावेगी।


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि शासन लक्ष्य के विरूद्ध सत प्रतिशत राजस्व वसूली किया जाना है, वसूली के लिये करदाताओं को करो का भुगतान करने अपील की जा रही है, बडे बकायादारों को नोटिस दिया गया है, साथ ही नल विच्छेदन की कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा कुर्की की भी तैयारी की जा रही है, उन्होंने करदाताओं से कहा कि, अपने बकाया कर एवं किराये की राशि का भुगतान समय पर कर अधिभार एवं निगम की कार्यवाही से बचे।

Advertisements

You cannot copy content of this page