back to top

राजनांदगांव : महापौर ने दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई…

राजनांदगांव 7 मार्च। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर की समस्त महिलाआंे को महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि नारी अब अबला न होकर सबला हो गई है।

Advertisements

नारी अपने खुद के अस्तित्व को पहचानते हुये चॉद तारे व मंगल ग्रह को छु रही है। नारी प्रेम ममता व स्नेहिलता से सब को अपना बना लेती है। इससे यह संसार सुदर लगने लगा है। उन्होने कहा कि इस धरती को स्वर्ग से सुंदर बनाने का जिम्मा हम महिलाओं का है।

आज का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हम सबकी शक्ति में इजाफा करने वाला, सम्बल प्रदान करने वाला और सम्मान देने वाला है। जिसे हम समस्त महिलाओं ने अपने हक हुनर और नारीत्व गरिमा के बल पर हासिल किया है। जो हम सबके लिये खुिशया लेकर आया है। पुनः मैं समस्त महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाईया एवं कोटिशः शुभकामनाएं देती हूॅ।

Advertisements

You cannot copy content of this page