राजनांदगांव : महापौर ने दी तीजा एवं गणेश चतुर्थी की बधाई…

राजनांदगांव 25 अगस्त। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नगर की महिलाओें को तीजा तिहार की बधाई दी साथ ही गणेश चतुर्थी की नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुये गणेश पर्व को भक्ति भाव एवं उमंग व उल्लास के साथ मनाने की अपील की है।

Advertisements


महापौर श्री यादव ने तीजा पर अपने शुभकामना संदेश मंे कहा कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक त्यौहार तीजा में महिलाएं निर्जला उपवास कर भगवान शंकर पार्वती की पूजा कर अपने पति के दीर्धायु होने की कामना करती है। साथ ही तीजा व्रत रखने से महिलाओं को सौभाग्य के साथ साथ सुख समृद्धि की प्राप्ति होेती है। इसके अलावा परिवार में भी बरकत आती है। उन्होंने कहा कि तीजा पर्व ऐसा पारंपरिक त्यौहार है जिसमें महिलाये अपने मायके आकर माता पिता, भाई के घर यह त्यौहार मनाती है। तीजा के दिन निर्जला व्रत रख शंकर पार्वती की पूजा कर चतुर्थी के दिन उपवास तोडते है। उन्होंने पुनः महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं दी है।


महापौर श्री यादव ने गणेश पर्व की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि भगवान श्री गणेश भोले भाले एवं सादगी के प्रतीक है। इनकी भक्ति के कारण इन्हें प्रथम पूजे जाने का वरदान प्राप्त हुआ था। इसीलिये किसी भी धार्मिक पूजा पाठ एवं शुभकार्य के पहले भगवान श्री गणेश की पूजा अराधना की जाती है। उन्होंने कहा कि गणेश पर्व बहुत उत्साह से मनाया जाता है, जहॉ बडे छोटे समितियों द्वारा बडी बडी प्रतिमा स्थापना सार्वजनिक तौर पर की जाती है। वही घर घर प्रतिमा स्थापना कर सुख समृद्धि की कामना की जाती है। उन्होंने तीजा एवं गणेश पर्व की पुनः शुभकामना देते हुये नागरिकों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।