back to top

राजनांदगांव : 27 अगस्त बुधवार को गणेश चतुर्थी एवं पर्यूषण पर्व के प्रथम दिवस के उपलब्ध में पशुवध गृह व मटन मार्केट बंद…

राजनांदगांव 25 अगस्त। राज्य शासन के आदेशानुसार गणेश चतुर्थी एवं पयूषर्ण पर्व के प्रथम दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 27 अगस्त 2025 दिन बुधवार को नगर निगम सीमाक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूर्णरूपेण बंद रहेंगे। नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर पशुवध एवं विक्रय कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित सुनिश्चित करने कहा है।

Advertisements


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य विभाग से कहा कि उक्त दिवस पर मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त करने एवं संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही करते हुये 5 हजार रूपये तक जुर्माना वसूल करे। उन्होंने समस्त स्वच्छता निरीक्षकों को उक्त दिवस को अपने अपने क्षेत्र में पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिये है।

Advertisements

You cannot copy content of this page