राजनांदगांव: महापौर ने यातायात नगर जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण…

राजनांदगांव 23 जुलाई। शहर में चल रहे विकास कार्य निरीक्षण की कडी में महापौर श्री मधुसूदन यादव आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा,लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा, राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य श्री राजा माखीजा, पार्षद श्री अमित कुशवाहा व श्री अरूण साहू, पूर्व पार्षद श्री शरद सिन्हा तथा निगम के तकनीकि व राजस्व अधिकारियो के साथ यातायात नगर जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लागर गुणवत्ता के साथ समय सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। साथ ही उन्हांेन यातायात नगर के शेष भूखण्डो का प्रीमियम निर्धारण करने कहा।


यातायात नगर जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण कर महापौर श्री यादव उद्यान निर्माण कार्य देख, कहा कि उद्यान में सभी आवश्यक सुविधाओ का समावेश हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होने कहा कि यातायात नगर पुराना होने के साथ साथ जर्जर स्थिति में आ गया है, जिसके जीर्णोद्धार के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था शासन ने बजट प्रावधान किया और नगरीय प्रशासन विभाग की स्वीकृति अनुसार यातायात नगर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।

जिसके तहत रोड, नाली, पार्किंग स्थल मरम्मत कर डामरीकरण किया जायेगा तथा स्ट्रीट लाईट मरम्मत कर हाॅईमास्क लाईट लगायी जायेगी। सामुदायिक भवन, शौचालय की सुविधा के अलावा पानी की समुचित व्यवस्था की जावेगी।


महापौर ने कहा कि प्रवेश द्वार के आगमन एवं निर्गमन मंे गार्ड रूप का निर्माण कराना है, जल भराव स्थल का भरान कर पेवर ब्लाक लगाना है। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत निर्मित दुकनो के पास सीमेंटिकरण कर डिवाईडर एवं रोड साईड रंगाई पोताई करना है।

उन्हांेने कहा कि शासन की मंशानुरूप यातायात नगर को दुरूस्त कर विकसित करना है। महापौर ने रोड मरम्मत कार्य जल्द प्रारंभ कर निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा मजदूरो की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने कहा। उन्होंने व्यावासायिक परिसर निर्माण, धर्मकाटा, कोल्ड स्टोरेज, पेट्रोल पंप आदि निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण कर उक्त निर्माण कार्य के लिए ले-आउट करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेेकेदार से भी काम मे तेजी लाने तथा समय सीमा में कार्य पूर्णता के लिए हर संभव प्रयास करने कहा।


आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि यातायात नगर जीर्णोद्धार कार्य में सभी कार्य चरणबद्ध रूप से किया जाए। निर्माण में गति लाकर गुणवत्ता एवं समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए, उन्होने अधिकारियो से कहा कि निर्माण कार्य की सतत मानिटरिंग कर प्रतिमाह समीक्षा करे और उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजना सुनिश्चित करे।


महापौर श्री यादव ने राजस्व अधिकारी से कहा कि यातायात नगर के आबंटित भूखण्डों के आबंटितियो को शेष प्रीमियम राशि जमा करने तथा मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत निर्मित दुकानो के आबंटितियो को अनुबंध करा किराया जमा करने नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के.रामटेके, प्र.सहायक अभियंता सुश्री सुषमा साहू व श्रीमती गरिमा वर्मा, राजस्व अधिकारी श्री मोबिन अली, सहायक राजस्व अधिकारी श्री हितेश ठाकुर सहित ट्रांसपोर्टर उपस्थित थे।