राजनांदगांव: वार्डवासियो को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ देने वार्ड नं. 23 में बैठक आयोजित…

वार्डवासियो को ऊर्जा उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने महापौर ने की अपील

राजनांदगांव 23 जुलाई। भारत सरकार की प्रमुख योजनाओ में लाभकारी योजना प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का क्रियान्वयन शहर में किए जाने तथा घरेलू बिजली बिलो में कटौती करने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है, ताकि योजना का लाभ उपभोक्ताओ को अधिक से अधिक मिल सके।

इसी तारतम्य में आज महापौर श्री मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में गुरू गोविंद सिंह वार्ड नं. 23 में बैठक लेकर वार्डवासियो से ऊर्जा उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने अपील कर उन्हें योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम, राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य व वार्ड पार्षद श्री राजा माखीजा, पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्री मंशाराम मोटलानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


महापौर श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अनेक जन कल्याणकारी योजना लागू की जिसमंे प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना सबसे महत्वपूर्ण योजना है। योजनांतर्गत अपने घर की छत पर ही ऊर्जा का उत्पादन करने की यह पहल बिजली के बिल से मुक्ति दिलाने तथा ऊर्जा संरक्षण की दिशा में कारगर साबित हो रही है।

उन्होने कहा कि योजना का उद्देश्य ऊर्जा उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनाने की दिशा में घरेलू बिजली बिल में कटौती करने तथा परंपरागत ऊर्जा के स्त्रोेत की निर्भारता को कम करने सौर ऊर्जा के माध्यम से अपनी बिजली स्वयं उत्पन्न करने के लिए सशक्त बनाना है, इसमें अतिरिक्त बिजली को बेच कर आय कमाने का अवसर भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि भारत के विकास में सिंधी समाज का बहुत महत्वपूर्व योगदान है।

इसी योगदान को आगे बढ़ाने आप सब अपने अपने घरो मे सोलर पेनल लगाए और बिजली बिल से छुटकारा पाए। अपने वार्ड में अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाकर शहर में कीर्तिमान स्थापित करे। उन्होंने कहा कि हमारे विधायक डाॅ. रमन सिंह जी ने अपने वार्ड में अधिक से अधिक सोलर पेनल लगाने पर वार्ड विकास के लिए 10 लाख रूपये देने की भी घोषणा की है।


आयुक्त श्री मरकाम ने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी देकर सभी को योजना का लाभ लेने प्रेरित किए। विद्युत मण्डल के कार्यपालन अभियंता श्री फ्लोरा ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बिजली, मीटर, ट्रांसफार्मर, स्मार्ट मीटर, यूनिट खपत, सोलर क्लीनिग की जानकारी के साथ साथ सोलर बिजली उत्पादन एवं खपत के बारे मे विस्तृत जानकारी दी और कहा कि उपभोक्ता पार्टर के माध्यम से योजना का लाभ लेने आवेदन कर वेंडर का चयन कर सकते है।

इसी प्रकार लीडबैक मैनेजर मुनिष शर्मा ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत ऋण प्रावधान एवं ब्याज के संबंध में जानकारी दी।


पार्षद श्री राजा माखीजा ने भी वार्डवासियो से अपील करते हुए कहा कि बिजली बिल से छुटकारा पाने सभी लोग अपने घरो मे सोलर पेनल लगाए। उन्होंने महापौर जी से योजना का लाभ लेने वार्ड के 300 घरो में सोलर पेनल लगाने का विश्वास दिलाया।

इसी प्रकार समाज के लोगो ने कहा कि हम सब अपने सिंधी कालोनी में एंव वार्ड के हर घर में सोलर पेनल लगाने का विश्वास दिलाते है,तथा जिन लोगो को योजना का लाभ लेने में आर्थिक कठिनाईया आएगी उनको सहयोग भी किया जाएगा।


बैठक में पूर्व पार्षद श्री गुरूमुखदास वाधवा सहित वार्ड के अर्जुनदास पंजवानी, आवतराम तेजवानी, राजकुमार मोटलानी, अर्जुन वाधवानी,अशोक तेजवानी,हरीश कटियारा, सत्येन्द्र दास, कौशल शर्मा, रजक शर्मा, के अलावा नगर निगम, विद्युत मण्डल व बैक के अधिकारी सहित वार्डवासी उपस्थित थे।