back to top

राजनांदगांव : महापौर ने वार्ड नं. 10 मेें तालाब सौदर्यीकरण कार्य का किया भूमि पूजन…

राजनांदगांव 20 अक्टूबर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा आज महरानी लक्ष्मी बाई वार्ड नं. 10 स्थित शंकरपुर छोटा तालाब में राज्य परिवर्तित योजनांतर्गत 10.00 लाख रूपये की लागत से तालाब सौदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया गया। इस अवसर पर लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य श्री मधुकर वंजारी व राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य श्री विनय झा, वार्ड की पार्षद श्रीमती पूर्णिमा नागदेव,पार्षद श्री अरविन्द्र वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

Advertisements

कार्यर्क्रम के प्रारंभ में वार्ड के सर्वश्री यादव राव भीमटे, भूषण देवांगन,दिनेश कश्यप,सोभेलाल सहारे,रेखालाल निषाद, दानेन्द्र देवांगन,कुवर सिंह साहू, सुधा कश्यप द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने शंकरपुर छोटा तालाब के सौदर्यीकरण कार्य का पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड कर, गैती चलाकर भूमिपूजन किया।


कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि वार्डवासियों की मांग एवं वार्ड पार्षद की अनुशंसा तालाब सौदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने मूलभूत सुविधा के साथ साथ तालाब सौदर्यीकरण, मुक्तिधाम उन्नयन, उद्यान निर्माण आदि कार्यो के लिये राशि उपलब्ध कराये है, जिससे तालाब सौदर्यीकरण कराया जा रहा है। प्राथमिकता के आधार पर इसी प्रकार वार्ड में अन्य कार्य कराये जोयेगें। इस अवसर पर उप अभियंता सुश्री पिंकी खाती एवं निगम का अमला सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page