
सुुशासन तिहार-2026, आज के जन समस्या निवारण शिविर में 56 आवेदन प्राप्त
25 मई को रेवाडीह में वार्ड नं. 21 के र्लिए िशविर
राजनांदगांव 22 मई। शासन के निर्देशानुसार नागरिको की समस्याओं का समाधान करने एवं उन्हें शासन की योजना का लाभ देने आयोजित सुशासन तिहार 2026 के लिए वार्डो में आयोजित समाधान शिविर के तहत आज 5 वार्ड क्रमशः वार्ड नं. 25,26,27,28 व 29 के लिये भरकापारा स्कूल में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 56 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें मांग के 45 शिकायत के 11 आवेदन आए। आज के शिविर में महापौर श्री मधुसूदन यादव पहुॅच वार्डवासियों से रूबरू हुये और उनके आवेदनो व मांग पर शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। महापौर श्री यादव ने कहा कि सुशासन तिहार का प्रमुख उद्देश्य नागरिको को सरकार की योजनओ के बारे में जानकारी जाकर बताना और उनके समस्या व मांग संबंधी आवेदन का त्वरित निराकरण करना है।
आज के शिविर में सभी विभागो के स्टाल लगे है, जहाॅ विभागीय योजनाओ की जानकारी देने के साथ साथ आवेदन लिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु, पेंशन योजना के आवेदन, प्रधानमंत्री आवास, जैसे आवेदनों का जल्द निराकरण किया जायेगा। वही निर्माण एवं अन्य कार्यो का प्राथमिकता तय कर समय सीमा निर्धारित कर निराकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आंगनबाडी में किचन व शौचालय निर्माण की मांग पर शीघ्र कार्यवाही की जावेगी, इसी प्रकार हमर क्लीनिक निर्माण के लिए स्थल चयन की प्रक्रिया भी जल्द पूर्ण की जावेगी। उन्होंने कहा कि इतनी गर्मी मंे शिविर मंे उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारी का मै धन्याद करता हूूॅ, जो नागरिको की समस्या का निराकरण करने 10 बजे से लगे हुए है।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने शिविर में उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारी से प्राप्त आवेदनों को विभागवार सूचीबद्ध कर आॅन लाईन प्रविष्टि कर यथा संभव समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। शिविर में महापौर श्री यादव ने संबंधित वार्ड के पार्षद में सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी सदस्य श्री राजेेश जैन रानू, पार्षद श्रीमती झामित नादान सेन, अमित कुशवाहा के अलावा स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री शैकी बग्गा, वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा, पार्षद श्री मनोहर यादव, पूर्व पार्षद श्री बंटी यादव के साथ विभागीय स्टाल का निरीक्षण कर महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से 5 गर्भवती महिलाओ की गोदभराई करा 2 नवजात शिशुओ का अन्न प्राशन कराये तथा परिवाहन विभाग से बने 5 व्यक्ति को ड्राईविंग लाईसेंस एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजनांतर्गत स्वीकृत 3 व्यक्तियो को ऋण पत्र दिया।
दिनांक 25 मई सोमवार को रेवाडीह आशा नगर वार्ड नं. 21 के लिए रेवाडीह में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जायेगा। आज के शिविर में विभिन्न विभागो के अधिकारी कर्मचारी एवं वार्डवासी उपस्थित थे।










































