राजनांदगांव: राजस्व विभाग की समीक्षा में महापौर ने राजस्व वसूली एवं दुकान किराए की ली जानकारी…

नये दर से डिमाण्ड दुरूस्त करने के दिए निर्देश

नये वित्तीय वर्ष में सम्पत्तिकर में जुलाई तक 6.25 प्रतिशत छुट का लाभ लेने कर दाताओं को दे समझाईस

राजनंादगांव 22 मई। गत वित्तीय वर्ष में शासन के लक्ष्य के विरूद्ध कम वसूली प्राप्त हुई है। विभिन्न शासकीय कार्यो में कर्मचारियों की ड्यूटी लगने के कारण राजस्व वसूली प्रभावित हुई, जिसके एवज में शासन ने गत वित्तीय वर्ष के सम्पत्तिकर वसूली हेतु एक माह की वृद्धि दी है, जिससे वसूली तो प्राप्त हुई लेकिन संतोषप्रद वसूली नही हुई। उक्त बाते महापौर मधुसूदन यादव ने आज अपने कक्ष में आहूत राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कर्मचारियों से कही। उन्होने कहा कि, इस वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित नये दर से डिमाण्ड तैयार कर नये वित्तीय वर्ष के सम्पत्तिकर भुगतान करने पर जुलाई माह तक सवा छै प्रतिशत छुट का लाभ लेने घर-घर जाकर करदाताओं को समझाईस दे एवं वसूली करें।


महापौर श्री यादव ने कहा कि, इस वित्तीय वर्ष में वसूली हेतु प्लान तैयार कर कार्य करें और नये निर्धारित दर खुली व आवासीय भूमि मंे 10 प्रतिशत तथा व्यवसायिक व औद्योगिक में 20 प्रतिशत के आधार पर नये डिमाण्ड के विरूद्ध वसूली करना सुनिश्चित करें। उन्होनंे कहा कि डिमाण्ड जल्द दुरूस्त कर करदाताओ से सम्पर्क करे, ताकि उन्हें जुलाई तक 6.25 प्रतिशत छुट एवं दिसम्बर तक 4 प्रतिशत छुट का लाभ मिल सके।

साथ ही जल विभाग से नये नल कनेक्शन की जानकारी लेकर सभी से जलकर ले। इसी प्रकार भवन नजुल से नये भवनों की जानकारी लेकर सम्पत्तिकर वसूलना सुनिश्चित करे। उन्होने दुकान किराए की समीक्षा कर कहा कि, सभी दुकान प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के निगम स्वामित्व की दुकान, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की दुकानों के अनुमोदन पश्चात् प्रिमियम राशि की स्थिति, अनुबंध एवं किराया की स्थिति की क्षेत्रवार जानकारी रखे और दुकानदारों को नोटिस जारी कर वसूली करना सुनिश्चित करे। उन्होने कहा कि, सभी कर्मचारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझ कार्य करें, जिससे सही वसूली प्राप्त हो सकें। उन्होने कार्य योजना बनाकर वसूली करने और अगली बैठक में प्रगति लाने कहा।


आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बैठक में कहा कि गत सप्ताह की बैठक में नये दर से डिमाण्ड दुरूस्त करने कहा गया था, जून के प्रथम सप्ताह तक डिमाण्ड दुरूस्त कर वसूली करना सुनिश्चित करे। माह वार लक्ष्य निर्धारित कर वसूली करे, एवं प्रगति से अवगत करावे। शासन द्वारा दिए गए छुट का लाभ लेने करदाताओं को प्रोत्साहित करे। उन्होने कहा कि पूर्व बैठक में दिये गये निर्देशानुसार अपने अपने प्रभारित वार्ड में विद्युत पोल, ट्रासफार्मर, हाई मास्क,टावर निगम व शासकीय भवन की जानकारी, कालोनियो की जानकारी जल्द एकत्रित कर आगामी बैठक मंे प्रस्तुत करे। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग,सोलर पेनल के संबंध्ंा में भी जानकारी लेवे एवं करदाताओ को अपने भवनो मंे लगाने प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि जनगणना में किये गये भवन नम्बरिंग के आधार पर डिमाण्ड से मिलान कर दुरूस्त करे। बैठक में निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र ंिसह पारस वर्मा, लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा, पूर्व पार्षद श्री शरद सिन्हा, सहित प्र.राजस्व अधिकारी श्री हितेश ठाकुर, राजस्व उप निरीक्षक एवं सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।