back to top

राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव मोती तालाब एवं बल्देवबाग में पैदल भ्रमण कर वार्डवासियों से हुये रूबरू…

सिंटैक्स टंकी लगवा पानी समस्या का कराया समाधान

Advertisements

राजनांदगांव 7 जून। वार्ड निरीक्षण की कड़ी में महापौर श्री मधुसूदन यादव आज सूबह वार्ड नं. 15 के मोती तालाब एवं बल्देवबाग में पैदल भ्रमण कर वार्डवासियों से रूबरू हो पानी बिजली सफाई के संबंध में चर्चा किये। शौचालय के पास पानी की समस्या पर सिंटैेैक्स टंकी लगाने के निर्देश उपरांत आज ही टंकी लगाकर समाधान ेिकया गया।


महापौर श्री यादव वार्ड पार्षद श्री प्रमोद झंझारे एवं पार्षद श्री संजीव बघेल के साथ वार्ड नं. 15 में पैदल भ्रमण कर वार्डवासियों से रूबरू हो उनकी समस्या से अवगत हुए। मोती तालाब का निरीक्षण कर तालाब के किनारे साफ सफाई करने के निर्देश दिये। बल्देवबाग के एक एरिया में कम पानी आने की शिकायत पर शौचालय के पास सिंटैक्स टंकी लगाने के निर्देश दिये, निर्देश के परिपालन में आज ही टंकी लगाया गया।


महापौर श्री यादव के बल्देवबाग निरीक्षण के दौरान विद्युत समस्या से अवगत कराते हुए लोगो ने कहा की लुज तार एवं तिरछा खंभा के कारण लाईट की समस्या होती है और खंभा से दुर्घटना की संभावना बनी है जिस पर महापौर श्री यादव ने विद्युत मंडल से बात कर लाईन दुरस्त कर खंभा ठीक करने कहा। उन्होने बल्देवबाग में समुदायिक भवन की मांग पर भवन बनाने आश्वासन देते हुये कहा कि वार्ड की समस्या का प्रथामिकता से हल किया जायेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page