back to top

राजनांदगांव: महापौर सहित जनप्रतिनिधि पार्षदो एवं महिला समूह ने श्रमदान कर तालाब की किये सफाई…

कौरिनभाठा तालाब में चला स्वच्छता अभियान

Advertisements

महापौर सहित जनप्रतिनिधि पार्षदो एवं महिला समूह ने श्रमदान कर तालाब की किये सफाई

वृक्षारोपण कर पर्यावरण सरक्षण का लिया संकल्प

राजनांदगांव 7 जून। वार्डवासियों द्वारा आज सुबह कौरिनभाठा तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महापौर श्री मधुसूदन यादव, जिला सहकारी क्रेन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री राजा माखीजा, पार्षद सर्वश्री सेवक राम उईके, शेखर यादव, सतीश कुमार साहू, कुलेश्वर ध्रुव, संजीव बघेल, प्रमोद झंझारे, डुरेंद्र साहू, पूर्व पार्षद श्री विजय राय,

पार्षद प्रतिनिधि श्री पंकज कुरंजेकर, सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुमीत भाटिया के अलावा महिला समूह एवं कौरिनभाठा वासी बड़ी संख्या में स्वच्छता अभियान में सहभागी बने।
महापौर श्री यादव सहित उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं महिला समूह ने कौरिनभाठा तालाब के किनारे श्रमदान कर झाडू लगाकर कचरा उठाये तथा तालाब के आस पास की कटिली झाड़ीया काटी गई। स्वच्छता अभियान के पश्चात् तालाब के किनारे वृक्षारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण एवं तालाब के संवर्धन के लिये संकल्प लिया गया।


महापौर श्री यादव ने कहा कि जिस प्रकार कौरिनभाठा तालाब में आज सभी ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाकर तालाब के किनारे साफ-सफाई किये इसी प्रकार स्वच्छता का संदेश हर वर्ग को देना है तभी हमारा शहर स्वच्छ एवं सुुंदर होगा, बिना जन सहभागिता के स्वच्छता अभियान सफल नही होगा। उन्होने कहा की आज हम वृक्षारोपण के तहत पौधे तो लगा रहे है लेकिन जब तक इसका देख रेख नही करेगें तब तक यह पौधा वृक्ष का रूप नही ले सकता।

उन्होने कहा कि हम सबको पर्यावरण संरक्षण के लिये पौध रोपण कर उसका देख भाल करने प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नही करने संकल्प लेना होगा और अपने आस पास के लोगो को भी इसके लिये प्रेरित करना होगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page