back to top

राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने शतरंज खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…

छात्र युवा मंच द्वारा एकदिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Advertisements

आयोजक छात्र युवा मंच राजनांदगांव द्वारा राजनांदगॉव शहर के बलराम दास टाउनहॉल में सेवा प्रतिभा सम्मान सप्ताह के अवसर पर एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया।  राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन यादव की के जन्मदिन को सेवा प्रतिभा सम्मान सप्ताह के रूप में मनाने के सद्उद्देश्य से स्वतंत्रता दिवस के दिन आयोजित इस एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में रायगढ़, महासमुंद, भिलाई, रायपुर, दुर्ग, बालोद, केसीजी, एमएमसी जिला सहित कई राष्ट्रीय स्तर के एवं संस्कारधानी के स्कूल कॉलेज और स्थानीय खेलप्रेमी जनता सहित कुल 168 खिलाडी सम्मीलित हुवे, और अपने खेल का प्रदर्शन किया । प्रतियोगिता दो आयु वर्गो में आयोजित की गई।

प्रथम आयुवर्ग अंडर-12 केटेगरी में 58 खिलाड़ियों ने भाग लिया, द्वितीय केटेगरी ओपन जिसमें 12 वर्ष से अधिक उम्र से लकर 70 वर्ष के बुजुर्ग खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता शतरंज की स्विस पद्धति पर आयोजित की गई, जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी ने सात चक्र में अपने प्रतिद्वंदी से मुकाबला किया है

और सात मैच में जीत हार या ड्रा खेलने के आधार पर प्राप्त अंक जोड़कर सातों चक्रों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया जिसमें अंडर -12 कैटेगरी में इशिका माडके, एवं ओपन कैटेगरी में शिशिन्द्र सिंह को विजेता घोतिष किया गया। इस आयोजन में प्रतियोगिता के दौरान राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन यादव ने खिलाड़ियों और उनके परिजनों के बीच उपस्थित रहकर उनसे परिचय प्राप्त किया और खेल में बेहतर प्रदर्शन के लिये खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान महापौर के साथ फोटो एवं सेल्फी लेने के लिये खिलाड़ीगण व उनके परिजनों उत्साहित दिखे।

देर शाम आयोजन के समापन के दौरान पुरस्कार वितरण के लिये विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में समाजसेवी संजय सिंगी, कोच बक्शी सर मंच पर उपस्थित रहे और अपने हाथों से विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया एवं प्रमाणपत्र बॉटा। आयोजन समिति छात्र युवा मंच की ओर से प्रदेश संयोजक रक्तवीर नागेश यदु, कोंडा गांव के विख्यात शतरंज खिलाड़ी एवं नेशनल कोच रजनीकांत बक्शी सहित आयोजक सदस्यगण देव शर्मा, आलोक क्षत्रिय, ओम वर्मा, साहिल जंघेल, लिकेश्वर सिन्हा, माधव साहू, सुरेश साहू, उमेश राजपूत, राजेश रजक, श्रीमती स्वाती शर्मा एवं अन्य साथी उपस्थित रहे ।

आयोजन समिति के अध्यक्ष नागेश यदु ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरणा से जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने के विचार को जन-जन तक पहुॅचाने के सदाशय से राजनांदगॉव के जननायक, सरल, सहज मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हमारे लोकप्रिय महापौर मधुसूदन यादव जी के जनमदिवस को सेवा प्रतिभा सम्मान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें 15 से 26 अगस्त तक विभिन्न शहर में विभिन्न सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से लोगो को समाजसेवा के लिये प्रेरित किया जायेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page