back to top

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय लीलाराम भोजवानी की पुण्यतिथि पर स्वागत द्वार का किया भूमिपूजन…


राजनांदगांव 17 अगस्त 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने गौरव पथ चौखड़िया पारा राजनांदगांव में पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री लीलाराम भोजवानी की पुण्यतिथि पर 20 लाख रूपए की लागत के स्वागत द्वार का भूमिपूजन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्वर्गीय श्री लीलाराम भोजवानी के राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा कि वे बहुत ही सरल, सहज और हमेशा उपलब्ध रहने वाले व्यक्ति थे।

Advertisements

स्वर्गीय श्री लीलाराम भोजवानी की पार्षद से लेकर मंत्री और प्रदेश के अलग-अलग दायित्वों में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने बताया कि उन्होंने श्रम विभाग मंत्री का कार्य पूरे छत्तीसगढ़ एवं राजनांदगांव में पूरी मजबूती से किया। उनके कार्य करने की पद्धति, तरीका और व्यवहार को कभी भूला नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि उनकी स्मृति में स्थायी स्वागत द्वार बनेगा, जो उनके परिश्रम और मेहनत की हमेशा याद दिलाता रहेगा।


इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय, महापौर श्री मधुसूदन यादव, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल श्री नीलू शर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल श्री योगेश दत्त मिश्रा, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक श्री रामजी भारती, समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री खूबचंद पारख, श्री संतोष अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page