back to top

राजनांदगांव : महापौर यादव निगम से नही लेंगे वाहन…

राजनांदगांव 8 मार्च। नवनिर्वाचित महापौर श्री मधुसूदन यादव शपथ ग्रहण के उपरांत कहा कि, वे नगर निगम की ओर से किराए के वाहन से नही चलेगें। चूंकि नगर निगम में महापौर की गाडी खराब हो चुकी है, जिस कारण महापौर के लिए किराए का वाहन उपलब्ध कराया जाता है।

महापौर श्री यादव ने कहा कि, वे निगम से किराए के वाहन न लेकर अपने स्वयं के वाहन से वार्ड एवं अन्य जगह भ्रमण करेंगें। इस संबंध में उन्होने निगम के अधिकारियों को अवगत् करा दिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page