back to top

राजनांदगांव: महापौर हेमा देशमुख ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 2 साल पूरे होने पर सेवा दिवस के रुप में मनाया, जरूरतमंद को किया राशन वितरण…

राजनांदगांव- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के सफलता पूर्वक दो साल पूरे होने पर महापौर हेमा देशमुख ने सेवा दिवस के रुप मे मनाया और कोरोना संक्रमण के चलते जरुरत मंद लोगो को सुखा राशन वितरण कर लोगो की सेवा की।

Advertisements

इस अवसर पर महापौर हेमा देशमुख ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के कार्यकाल को निष्ठा, सेवा समर्पण के दो साल बेमिसाल साल बताया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम का आज दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर कांग्रेस जनो ने विविध आयोजन कर लोगो की सेवा की है। इस अवसर पर महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व मे कांग्रेस संगठन मजबूत हुई है ।

सेवा दिवस के मौके पर महापौर हेमा देशमुख ने शहर के रेलवे स्टेशन मे जरुरत मंद लोगो सहित आटो रिक्शा चालको को सूखा राशन वितरण किया है। इन सूखा राशन मे दाल, चांवल, आटा, साबून, तेल, नमक शामिल है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page