back to top

राजनांदगांव : महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित करने महापौर ने ली बैठक…


सफल आयोजन के लिए आयुक्त ने लगाई अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी

Advertisements

राजनांदगांव 7 फरवरी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित करने महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की। बैठक में सम्मान समारोह आयोजित करने रूप रेखा तैयार की गई।


महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानीन, आरोग्य समिति के सदस्यों का सम्मान किया जाना है। सम्मान समारोह दिनांक 12 मार्च 2022 दिन शनिवार को पद्श्री गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित किया जायेगा। छत्तीसगढ़ राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया सहित प्रदेश अन्य महिला जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। जिसकी कार्य योजना तैयार करना है, ताकि गरिमा पूर्ण कार्यक्रम आयोजित हो सकें।


सम्मान समारोह के सफल आयोजन के लिए आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जिसमें समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर मो. नं. 9300763925 को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही उपअभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा मो. नं. 9770519691 व श्री डागेश्वर कर्ष मो. नं. 8349505814 को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा उपअभियंता श्री दीपक कुमार माहला मो. नं. 9691346341 को अतिथि स्वागत सत्कार का दायित्व सौंपा गया है।

इनके सहयोगी के रूप में उपअभियंता श्री अशोक देवांगन व सुश्री आयुषी सिंह रहेंगें। मंच पंडाल एवं बैठक व्यवस्था प्रभारी उपअभियंता श्री दिलीप मरकाम मो. नं. 9587410255 एवं सहयोगी उपअभियंता सुश्री सुषमा साहू व श्री तिलकराज धुर्वे रहेंगें। साथ ही प्रोग्रामर श्री पंकज चन्द्रवंशी मो.नं. 9985627077 को आमंत्रण पत्र, मुद्रण, स्मृति चिन्ह आदि का प्रभार सौंपा गया है।

आमंत्रण पत्र वितरण की जवाबदारी प्र. स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव मो.नं. 9302819234 को दिया गया है, इसके अलावा कर्मचारियों को इनका सहयोगी बनाया गया है। उन्होने बताया कि, आयोजन को सफल बनाने सभी अधिकारी कर्मचारी अपने अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करेंगें।

Advertisements

You cannot copy content of this page