back to top

राजनांदगांव : साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 8 मार्च से 29 मार्च 2022 तक प्रातः 11 से 3 बजे तक वार्डो में शिविर…

8 मार्च को वार्ड नं. 1,2 व 4 में, 9 मार्च को वार्ड नं. 20,21 व 22 में तथा 10 मार्च को वार्ड नं. 7,9 व 11 में शिविर

Advertisements

राजनांदगांव 7 मार्च। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 8 मार्च से 29 मार्च 2022 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 8 मार्च को बजरंगपुर वार्ड नं. 1 के लिए साहू धर्मशाला बजरंगपुर नवांगांव में, महात्मा बुद्ध वार्ड नं. 2 के लिए लोधी भवन में तथा पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी वार्ड नं. 4 के लिए पंचायत भवन नया ढ़ाबा स्कूल पास मंच पुराना ढ़ाबा में दिनांक 9 मार्च को रविदास वार्ड नं. 20 व मेडिकल कॉलेज वार्ड नं. 21 के लिए पेण्ड्री स्कूल में तथा आशा नगर रेवाडीह वार्ड नं. 22 के लिए रेवाडीह स्कूल में एवं दिनांक 10 मार्च को महात्मा गांधी वार्ड नं. 7 व शंकरपुर वार्ड नं. 9 के लिए मंगल भवन शंकरपुर में व राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नं. 11 के लिए ओव्हरब्रिज के नीचे आंगनबाड़ी में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शेष वार्डो के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुये मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page