back to top

राजनांदगांव : महिला ने की फांसी लगाकर आत्महत्या…

राजनांदगांव /अंबागढ़ चौकी । ब्लॉक मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर आतरगांव निवासी सरोज भंडारी पति देवप्रसाद भंडारी उम्र 38 साल ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरोज तीन दिन पहले से घर से लापता थी। ग्रामीणों से मिली सूचना के अनुसार महिला शराब के नशे में झगड़ कर घर से निकली थी पति पत्नी दोनों ही शराब का सेवन करते थे मृत महिला को भी शराब की लत थी।

Advertisements

तीन दिन से लापता महिला को ग्रामीणों ने ढूंढने का प्रयास किया तो पाया कि महिला ने आतरगांव भाटापारा से कुछ दूरी पर छोटे जंगल से आगे पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना अंबागढ़ चौकी को दी थाना के कर्मचारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page