back to top

राजनांदगांव : मानपुर मोहला चौकी विधानसभा में खलबली…

राजनांदगांव के अविभाजित जिला मात्र एक सीट जो की मोहला मानपुर चौकी विधान सभा सीट आदिवासी के लिए आरक्षित है । आज राजनांदगांव आदिवासी कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष गेमु लाल कुंजाम ने चौकी पहुंचकर ब्लाक अध्यक्ष और नवनियुक्त मानपुर मोहला चौकी जिला अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी जी को अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर अपनी दावेदारी के लिए आवेदन जमा करने पहुंचे..

Advertisements

इससे पहले कांग्रेस पार्टी के लिए गेमू लाल कुंजाम ने कई महत्वपूर्ण संगठनिक जिम्मेदारियां निभाई है,वे इससे पहले रिसाली नगर निगम चुनाव में 4 आदिवासी सीटो पर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने प्रभारी नियुक्त किया वहां पर उन्होंने चारो सीट पर जीत दर्ज की।

इसके अलावा भानुप्रतापुर उपचुनाव में पीसीसी ने उन्हें सेक्टरप्रभारी नियुक्त किया.. और सभी बुथो पर जीत दर्ज किया ।जिसमें सावित्री मंडावी जी को चुनाव जिताने में महत्तवपूर्ण भूमिका निभायी.. वर्तमान में कुंजाम जी राजनंदगांव युवा कांग्रेस के शहर जिला उपाध्‍यक्ष पद पर हैं, और समाज में मोहला मानपुर चौकी में सामाजिक गठबंधन जोरदार है ।।

वे राजनांदगांव से गोंडवाना गोंड समाज के नगर इकाई युवा प्रभाग के उपाध्यछ भी है उनकी दावेदारी पर समर्थको और समाज ने ख़ुशी जाहिर की है…

Advertisements

You cannot copy content of this page