
राजनांदगांव 23 अप्रैल 2022। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में मानपुर विकासखंड के दूरस्थ अंचल ग्राम बुकमर्का में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। कुल 5 फौती नामांतरण दर्ज किया गया है। ग्राम में अब कोई फौती नामांतरण का प्रकरण शेष नहीं है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर सिन्हा के निर्देश पर सभी अनुविभागों मे लगातार शिविर लगाकर राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है।
Advertisements


Advertisements










































