राजनांदगांव/मानपुर : 4 दिनों से लापता सहायक आरक्षक की लावारिस हालत मे बाइक मिली…

मानपुर – जिले के आदिवासी वन बाहुल्य गहन नक्सल प्रभावित मानपुर से सहायक आरक्षक मनोज नेताम लापता हो जाने की जानकारी सामने आ रही है।

Advertisements

लावारिस हालत में जवान की बाइक मिली है । इसमें एक नक्सली पर्चा भी मिला है. बाइक बीते तीन दिनों से मानपुर थाना क्षेत्र में खड़ी थी। जवान को माओवादियों द्वारा अपहरण किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मानपुर के रानवावाही व बस्तर के भुरके गांव के बीच बाइक खड़ी थी। इसमें माओवादी पर्चा भी मिला है। मुखबिरी से संबंधित बातों का पर्चे में उल्लेख किया गया है, जवान मनोज नेताम बस्तर के कोड़ेखुरसे थाने में सहायक आरक्षक के पद पर पदस्थ है।

वह बीते चार दिनों से लापता है। नक्सलियों द्वारा सहायक आरक्षक की अपहरण किए जाने की आशंका जताई जा रही है। बाइक को कोड़ेखुर से पुलिस ने कब्जे में ले लिया।