back to top

राजनांदगांव : मानसिक रूप से परेशान अधेड़ ने अग्नि स्नान किया, मौत…

राजनांदगांव /खैरागढ़ ग्राम देवरी निवासी एक अधेड़ ने शनिवार को अग्नि स्नान कर अपनी जान दे दी । जानकारी अनुसार ग्राम देवरी निवासी श्रवण पिता दशरथ कवर 48 वर्ष शनिवार 19 जून को दोपहर 1:30 बजे अपने घर के एक कमरे में जाकर अपने शरीर पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली ।

Advertisements

कुछ देर बाद कमरे से धुआं निकलते देखकर परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर आए आग बुझाने तब तक अधेड़ 90 प्रतिशत जल चुका था । परिजन ने आनन-फानन में निजी वाहन से अधेड़ को सिविल अस्पताल में भर्ती किया । जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि अधेड़ कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था ।

जिसके चलते उसने अग्नि स्नान किया । मृतक के शव का रविवार की सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। खैरागढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच विवेचना में लिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page