back to top

राजनांदगांव : मिलिट्री स्कूल गोंदिया से 10 वी में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्कारधानी का मान बढ़ाने पर दुर्गेश सिन्हा को महापौर ने दी बधाई…


राजनांदगांव 12 जून। मोतीपुर निवासी धर्मवीर सिन्हा के पुत्र दुर्गेश सिन्हा ने मिलिट्री स्कूल गांेदिया से कक्षा 10वी की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्कारधानी का मान बढ़ाया है। दुर्गेश की सफलता पर महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख उनके निवास पहुॅच दुर्गेश को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Advertisements


दुर्गेश कुमार सिन्हा गांेदिया के सबसे लोकप्रिय और उत्कृष्ट स्कूल मनोहर भाई पटेल मिलिट्री स्कूल में अध्ययनरत् है। मोतीपुर के सामान्य परिवार में जन्मे धर्मवीर सिन्हा कार मेकेनिक के पुत्र बचपन से मेघावी रहे है। इनकी प्रतिभा को देखते हुए, इनके पिता ने दुर्गेश को मिलिट्री स्कूल में दाखिल कराया। आगे की पढ़ाई करने चैतन्य विद्यापीठ हैदराबाद जाने की तैयारी कर रहा है।

महापौर श्रीमती देशमुख दुर्गेश सिन्हा को बधाई देते हुए कहा कि, श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र के सामान्य परिवार मे जन्मे दुर्गेश सिन्हा ने 10वी में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर अपने स्कूल का ही नही बल्कि राजनांदगांव एवं छत्तीसगढ़ राज्य का नाम महाराष्ट्र में ऊंचा कर गौरान्वित किया है। दुर्गेश अपनी आगे की पढ़ाई हैदराबाद में करना चाहते है। उन्होने दुर्गेश के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये, अच्छी पढ़ाई कर उच्च मुकाम हासिल करने की भगवान से प्रार्थना की।

Advertisements

You cannot copy content of this page