back to top

राजनांदगांव : मीडिया सेंटर में लगाई गई ड्यूटी…

लोकसभा निर्वाचन 2024

– मीडिया सेंटर में लगाई गई ड्यूटी

राजनांदगांव 28 फरवरी 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति),

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी के निर्वाचन के दौरान निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण करने तथा पेड न्यूज पर समग्र एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए मीडिया सेंटर के लिए ड्यूटी लगाई गई है।

मीडिया सेंटर में जिला स्तर पर पेड न्यूज के प्रभावी अनुवीक्षण के लिए प्रिंट मीडिया इकाई, इलेक्ट्रानिक मीडिया इकाई तथा सोशल मीडिया इकाई व स्थानीय आकाशवाणी रेडियो इकाई का गठन किया गया है। उप संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक को मीडिया सेंटर का नोडल अधिकारी बनाया गया है। मीडिया सेंटर के प्रत्येक इकाई में प्रभारी अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page