back to top

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मेरे आदर्श और मेरे नेता: हेमा देशमुख…


दीपावली पर मिले मुख्यमंत्री के आशीर्वाद पर हेमा ने कहा
राजनांदगांव//दीपावली के इस पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ प्रदेश में अपार खुशियां रही सर्व वर्ग इन खुशियों में शरीक रहा और दीपावली के त्यौहार को समृद्धशाली, उत्साह और खुशहाली को बहाल रखने मे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी त्यौहार पूर्व दिया गया किसानों को बोनस गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि का आवंटन भी एक कारण रहा जिसकी वजह से बाजार गुलजार रहा यही कारण है कि लोगो के चेहरे पर बेहद खुशियां नजर आई।

Advertisements

“मेरा भारत गांवों में बसता है” गांधी जी के सपने को साकार करने में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिस कार्य योजना के बूते समूचे छत्तीसगढ़ के गांव के भीतर खुशहाली उत्साह और आत्मनिर्भरता का भाव लाने की दिशा में अग्रसर हो कर कार्य कर रहे हैं।

ऐसे अवसर पर दिवाली की खुशी और भी दोगुनी हो जाती हैं जब वैश्विक महामारी के लंबे दंश के पश्चात फिर से हर स्तर पर खड़ा होने का अवसर प्रदेश को लगा और प्रदेश के सबसे कर्मठ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व की वजह से वैश्विक महामारी की कठिनाइयों को झेलने के बावजूद आज फिर से सामान्य जनजीवन कि बेहतर जिंदगी गुजर बसर करने कामयाब हुए हैं ।

छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में विकास और योजनाओं की कामयाबी को लेकर जिस तरह से निरंतर आगे बढ़ रहे है उसमें आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, गौधन न्याय योजना और प्रदेश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने निरंतर कार्य कर रहे हैं आर्थिक रूप से मजबूती की ओर और युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में भी बेहतर कार्य करने की वजह से बेरोजगारी का सूचक और व्यापार को लेकर भी प्रदेश का सूचांक बेहतरी की ओर है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राजनांदगांव की महापौर हेमा सुदेश देशमुख को दीपावली के इस पावन पर्व पर आशीर्वाद लेने का मौका लगा राजनांदगांव की महापौर कहती है की उनके आदर्श और नेता भूपेश बघेल ही है

निगम के माध्यम से उनके कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री ने देशमुख दंपति को भरपूर आशीर्वाद दिया । महापौर श्रीमती हेमा देशमुख कहती है की
छत्तीसगढ़िया, किसान, मजदूर, सर्वहारा वर्ग के सबसे सहज सरल और प्रदेश की जनता चाहे वह नन्हे बच्चे से लेकर वृद्ध तक सभी का ध्यान रखने वाले।

समूचे राष्ट्र मे अपने विकास शील फैसले लेने और ऐसी योजनाओं को संचालित करने में जरा सी भी देर न करने वाले आदरणीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जिनकी कार्ययोजना समूचे राष्ट्र के लिए मॉड्यूल बन रही है। मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लेने पहुंचे राजनांदगांव महापौर श्रीमती हेमा देशमुख के साथ उनके पति पूर्व महापौर राजनांदगांव सुदेश देशमुख भी मौजूद रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page