back to top

VISION TIMES : दामाद ने ससुर की हंसिया मारकर हत्या की…

धमतरी। दामाद ने ससुर की हंसिया मारकर हत्या कर दी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की रात्रि यह सनसनीखेज मामला महिमा सागर वार्ड से सामने आया है। बताया गया कि यहां रहने वाले युवक नरेश बंजारे 35 वर्ष ने हरिचन्द पारख नामक 60 वर्षीय बुजुर्ग पर हंसिये से हमला कर उसको मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है। कि मृतक युवक का ससुर है। दोनों ही वार्ड में आस-पड़ोस में रहते है। आरोपी युवक अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था, जिसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद भी होता रहता था।

Advertisements

मंगलवार को भी वह अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा था। जिसे बुजुर्ग ससुर ने मना किया। इस बात पर दोनों में विवाद हो गया और आरोपी ने गुस्से में आकर उस पर हंसिये से हमला कर दिया और बुजुर्ग गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इधर हत्या की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। टीआई शेर सिंह बन्दे ने बताया कि आरोपी युवक ने अपने ससुर की हंसिया मारकर हत्या की है। जिसे धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर आगे की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page