back to top

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री मितान योजना के संबंध में स्कूल के बच्चों को दी जा रही जानकारी…

राजनांदगांव 09 नवम्बर 2022। मुख्यमंत्री मितान योजना के संबंध में मितान विनय साहू ने स्कूल के बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मितान योजना नागरिकों के लिए उपयोगी है। इस योजना के माध्यम से आवश्यक प्रमाण पत्र की घर पहुंच सेवाएं शासन द्वारा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी नागरिकों विशेषत: बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं निरक्षरों को घर बैठे आसानी से 100 प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

Advertisements

मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत नागरिकों को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, दस्तावेज की नकल, गैर-डिजिटाइज्ड (भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति), मृत्यु प्रमाण-पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण, जन्म प्रमाण-पत्र सुधार, मृत्यु प्रमाण-पत्र सुधार, विवाह प्रमाण-पत्र सुधार आदि नागरिक सेवाएं दी जा रही हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page