back to top

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव प्रवास पर…

जिला जनसंपर्क कार्यालय, राजनांदगांव (छŸाीसगढ़)
समाचार

Advertisements

ग्राम सेम्हरादैहान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम एवं ग्राम डुमरडीहकला में किसान मजदूर सम्मेलन कार्यक्रम में होंगे शामिल
राजनांदगांव 09 अगस्त 2023। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज 10 अगस्त 2023 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से दोपहर 1.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.40 बजे राजनांदगांव विकासखंड के के ग्राम डुमरडीहकला मैदान हेलीपेड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम सेम्हरादैहान में दोपहर 1.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 2.05 बजे से दोपहर 3़.25 बजे तक ग्राम डुमरडीहकला में आयोजित किसान मजदूर सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वे दोपहर 3.30 बजे ग्राम डुमरडीहकला मैदान हेलीपेड से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page