back to top

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री कल जिले के प्रवास पर…

राजनांदगांव 10 अगस्त 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज 11 अगस्त 2024 को राजनांदगांव प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 11 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.55 बजे पीटीएस हेलीपेड राजनांदगांव पहुंचेगे।

 मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 1.5 बजे नया बस स्टैण्ड स्थित मिनीमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.20 बजे नया बस स्टैण्ड में तिरंगा रैली कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

दोपहर 1.35 बजे नया बस स्टैण्ड से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.45 बजे सर्किट हाऊस राजनांदगांव पहुंचेगे। दोपहर 1.45 बजे से दोपहर 2.15 बजे का समय आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दोपहर 2.15 बजे सर्किट हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे स्वर्गीय गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव पहुंचेंगे।

 मुख्यमंत्री दोपहर 2.20 बजे से 3.20 बजे तक स्वर्गीय गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में ममतामयी मिनीमाता निर्वाण दिवस एवं जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर 3.20 बजे स्वर्गीय गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3.30 बजे पीटीएस हेलीपेड राजनांदगांव पहुंचेगे और हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 
Advertisements

You cannot copy content of this page