back to top

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री की भाषा छग की संस्कृति के खिलाफ- सांसद पांडेय…

राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने मुख्यमंत्री बघेल के द्वारा भाजपा की प्रदेश प्रभारी व क्षेत्रीय संगठन महामंत्री को लेकर दिए गए बयान पर किया तीखा पलटवार।

Advertisements

राजनांदगांव- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी व क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल को लेकर दिए गए बयान पर तीखा पलटवार किया है।
 सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि लगता है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उनके मंत्रियों व पार्टी के पदाधिकारियों के ऊपर उनके पार्टी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया का हंटर ज्यादा चलता है। इसलिए उनकी मानसिकता वैसी ही हो गई है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री दूसरों को भी हंटर वाली समझते हैं।

भाजपा की मजबूती, सक्रियता व लोकप्रियता से मुख्यमंत्री व कांग्रेस पार्टी घबरा गई है। इसलिए कुछ भी बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति की दुहाई देने वाले मुख्यमंत्री बघेल पहले ये बताएं कि सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की प्रदेश प्रभारी व क्षेत्रीय संगठन महामंत्री पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना क्या यही छग की संस्कृति है। क्या यही एक जिम्मेदार व प्रमुख पद बैठे मुख्यमंत्री की भाषा है। मुख्यमंत्री बघेल ने ऐसा अमर्यादित व अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल कर छग की संस्कृति को बदनाम किया है। उनकी भाषा छग की संस्कृति के खिलाफ है। उन्हें इसके लिए छग की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

मुख्यमंत्री व कांग्रेस पार्टी को फालतू बयानबाजी को छोड़कर प्रदेश की जनता को यह बताना चाहिए कि उन्होंने अपने करीब पौने चार साल के कार्यकाल में विकास के नाम पर क्या किया। अपने घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए क्या किया। आज छग अपराध का गढ़ बनते जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री व कांग्रेस पार्टी को जवाब देना चाहिए।

Advertisements

You cannot copy content of this page