back to top

राजनांदगांव : मुर्गा बनने पर बकरा खाऊंगा का विवाद, गमछे से गला घोंटकर भाई की हत्या…

राजनांदगांव – शराब के नशे में घर में विवाद करने वाले भाई की उसी के भाई ने हत्या कर दी। हत्या की रात में मृतक ने घर पर मुर्गा बनाने पर बकरा खाऊंगा कहकर विवाद किया इसी बात पर नशे की हालत में उसे कमरे में अकेले धु्त पाकर भाई ने गला घोंट कर जान ले ली।

Advertisements

छुरिया थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास ने बताया कि मृतक खेमू साहू पिता अशोक साहू निवासी छुरिया को 14 जुलाई को ज्यादा शराब पीने एवं शरीर में कोई हरकत ना होने पर छुरिया अस्पताल लाया गया था जहां उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ की मौत का कारण गला घोटा जाना है मृतक के परिजनों से पोस्टमार्टम में पाए तथ्यों के आधार पर परिजनों से पूछताछ की गई आरोपी महेंद्र साहू ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था आए दिन शराब पीकर घर में विवाद करता था सब्जी में नुस्खे निकलता था कढ़ाई में पानी डाल देता था घटना दिनांक को भी घर में मुर्गा बना था तब बकरा खाऊंगा कहकर घर में विवाद किया था

आरोपी के साथ भी मृतक का विवाद हुआ था इस बात को लेकर आरोपी रंजिश रखता था जब घर में कोई नहीं था तब मृतक अपने कमरे में शराब के नशे में अकेला था इस दौरान आरोपी ने हाथ मुक्के से मृतक के सीने एवं गले में वार किया एवं गमछे से गला दबा दिया । आरोपी को 12 सितंबर को धारा 103 (1) पर जेल दाखिल कराया गया ।

Advertisements

You cannot copy content of this page