back to top

राजनांदगांव में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की गूंज…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की मेजबानी में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) ने यह जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ को सौंपी है। यह टूर्नामेंट रायपुर और जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा। जिसके प्रचार प्रसार के लिए मशाल गौरव यात्रा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भ्रमण कर रही है।

Advertisements

इसी कड़ी में आज विशाल मशाल यात्रा का राजनांदगांव में आगमन हुआ जिसका दिग्विजय स्टेडियम परिसर में श्रीमती किरण साहू जिला पंचायत उपाध्यक्ष,श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष, श्री संतोष अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास,श्री रमेश पटेल पूर्व अध्यक्ष राजगामी सम्पदा न्यास, श्री कोमल सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष भाजपा,श्री फिरोज़ अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी,श्री ए एक्का सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग,श्री मृणाल चौबे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी,श्री प्रवास सिंह बघेल जिला शिक्षा अधिकारी,श्री अनिल गौतम क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग, श्री देवेंद्र ठाकुर प्रबंधक दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव श्री गणेश प्रसाद शर्मा, शकील अहमद खेलो इंडिया कोच, श्री परमजीत सिंग कोच (साईं सेंटर) की उपस्थिति में भव्य स्वागत किया गया  आयोजन के शुभंकर *मोरवीर* को माला बुके देकर स्वागत किया साथ ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू ने हरी झंडी दिखा कर मशाल यात्रा को रवाना किया।

साथ ही विशाल मशाल यात्रा शहर के प्रमुख स्थानों वी स्कूल में भ्रमण कर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसी कड़ी में मशाल यात्रा वाहन चिखली स्कूल में भ्रमण के लिए पहुंची जहां उसका भव्य स्वागत किया गया तथा छोटे छोटे हॉकी खिलाड़ियों के ट्राइबल गेम्स की गुणवत्ता की जानकारी बच्चों को दी गई।इस अभियान के दौरान खेल विशेषज्ञों ने बच्चों को प्रतिभा चयन की प्रक्रिया के बारे विस्तार से समझाया गया।


खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ अंचलों में रहने वाले जनजातीय खिलाड़ियों की पहचान करना और उन्हें आधुनिक प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय स्तर स्थापित करना है।

Advertisements

You cannot copy content of this page